Select Date:

गौतम अडानी ने कमाए 5,41,45,32,50,000 रुपये, एक झटके में बने गए एशिया में नंबर 2

Updated on 29-11-2023 02:03 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को 20% तक तेजी देखने को मिली। इससे ग्रुप के निवेशकों की नेटवर्थ एक दिन में 1.2 लाख करोड़ रुपये बढ गई। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 6.5 अरब डॉलर की तेजी आई। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की नेटवर्थ में यह एक दिन में आई सबसे तेजी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इसके साथ ही अडानी की नेटवर्थ 66.7 अरब डॉलर पहुंच गई। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एशिया के अमीरों में वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। मंगलवार को अडानी सबसे अधिक कमाई के मामले में एलन मस्क के बाद दूसरे नंबर पर रहे।

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी से मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। अडानी टोटल गैस का शेयर सबसे अधिक 20 परसेंट चढ़ा। अडानी पावर भी 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च में 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ समेत की आरोप लगाए गए थे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया लेकिन इससे उसके शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हो गए थे। इस साल उनकी नेटवर्थ में 53.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में मंगलवार को 7.61 अरब डॉलर की तेजी आई। मस्क की नेटवर्थ अब 228 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 90.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस साल वह सबसे ज्यादा कमाई के मामले में पहले नंबर पर है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 171 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट 167 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (134 अरब डॉलर) चौथे, स्टीव बाल्मर (132 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (131 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (124 अरब डॉलर) सातवें, मार्क जकरबर्ग (123 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (121 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (117 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। टॉप 10 की लिस्ट में नौ अमेरिका के हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 89.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.