Gautam Adani news: प्रणय रॉय को चेयरमैन बने रहने का ऑफर, अडानी ने कहा... NDTV को खरीदना बिजनस नहीं जिम्मेदारी
Updated on
26-11-2022 05:13 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) के मालिक बनने के करीब पहुंच गए हैं। उनके पास एनडीटीवी की 29.18 फीसदी हिस्सेदारी है। अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अडानी ग्रुप खुली पेशकश लेकर आई है। अडानी का कहना है कि एनडीटीवी को खरीदना बिजनस नहीं बल्कि जिम्मेदारी (responsibility) है। अडानी ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही। एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय हैं। उनके पास करीब कंपनी की 32 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है। रॉय दंपति का कहना है कि अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी को खरीदने के बारे में उनसे कोई बात नहीं की थी। विपक्ष ने आशंका जताई है कि अडानी के मालिक बनने से एनडीटीवी की संपादकीय नीति प्रभावित होगी।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…