मुकेश अंबानी के रास्ते पर गौतम अडानी! कर्ज कम करने के लिए जुटाएंगे फंड
Updated on
24-11-2022 04:37 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप (Adani Group) अपना कर्ज कम करने की तैयारी में हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों ने अडानी ग्रुप को अपना कर्ज कम करने को कहा है। इसके मद्देनजर ग्रुप पांच अरब डॉलर का फंड जुटाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने इसके लिए Mubadala Investment Co. और Abu Dhabi Investment Authority जैसी फर्मों के टॉप अधिकारियों से संपर्क साधा है। साथ ही Qatar Investment Authority और Canada Pension Plan Investment Board से भी बात हुई है। साथ ही वह अबू धाबी के शेख तहनून बिन जायद अल नहयान से जुड़े फंड्स और सॉवरेन वेल्थ फंड ADQ की भी थाह ले रहा है।
एक सूत्र ने कहा कि ग्रुप ने 10 अरब डॉलर जुटाने पर चर्चा की है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd.) अगले साल तक 1.8 से 2.4 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड की 25 नवंबर को बैठक होगी जिसमें फंड जुटाने के बारे में चर्चा होगी। सूत्रों ने कहा कि इस बारे में अभी चर्चा हो रही है और कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस बारे में अडानी ग्रुप, Mubadala, ADQ और ADIA ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…