मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अडानी, पिछले साल की रिलायंस इंडस्ट्रीज से दोगुना डील
Updated on
13-01-2025 05:28 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2024 में निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया। दस साल से भी ज्यादा समय में पहली बार ऐसा हुआ। इसके साथ ही मर्जर एंड एक्विजिशन के मामले में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अडानी ग्रुप भारी रहा। बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी की कंपनियों ने पिछले साल 6.32 अरब डॉलर के एग्रीमेंट किए जबकि रिलायंस केवल 3.14 अरब डॉलर की मर्जर एंड एक्विजिशन डील कर पाई। अडानी की डील में 2023 के मुकाबले 265.3% की तेजी आई, वहीं रिलायंस की डील में 64.2% गिरावट रही। रिलायंस देश का दूसरा और अडानी ग्रुप तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। टाटा ग्रुप पहले नंबर पर है।
पिछले छह साल से रिलायंस और अडानी ग्रुप के बीच मर्जर एंड एक्विजिशन के जरिए अपना विस्तार करने की होड़ मची है। साल 2024 में देश में कुल 98.7 अरब डॉलर की एमएंडए डील हुईं जिनमें की टॉप 5 लिस्टेड कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 15.28% है। रेवेन्यू के हिसाब से टॉप 10 ग्रुप्स की हिस्सेदारी 16 फीसदी है। पिछले पांच साल का आंकड़ा देखें तो रिलायंस ने 2020 में 26.08 अरब डॉलर की एमएंडए डील की थी। तब कंपनी ने अपने रिटेल और टेलिकॉम वेंचर्स में हिस्सेदारी बेची थी। 2022 में अडानी ग्रुप ने 16.56 अरब डॉलर की डील की थी। इसमें सीमेंट सेक्टर में ग्रुप की एंट्री शामिल थी।
छह साल का हाल
साल 2024 में जेएसडब्ल्यू ने 2.32 अरब डॉलर की डील की जबकि टाटा ग्रुप ने 1.66 अरब डॉलर, बिड़ला एवी ने 1.64 अरब डॉलर, लार्सन एंड टुब्रो ने 0.27 अरब डॉलर की एमएंडए डील की। प्राइवेट इक्विटी और सॉवरेन इनवेस्टर्स एमएंडए में अहम प्लेयर्स बनकर उभरे हैं। साल 2023 में भारतीय कंपनियों ने कुल 83.2 अरब डॉलर की डील की थी जबकि साल 2022 में यह आंकड़ा 193.2 अरब डॉलर था। साल 2021 में यह 141.6 अरब डॉलर, साल 2020 में 115.4 अरब डॉलर और साल 2019 में 116.3 अरब डॉलर रहा था।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…