Select Date:

धारावी से दोगुनी... सबसे बड़ा टाउनशिप बना रही है गौतम अडानी की कंपनी, जानिए कब होगी लॉन्च

Updated on 22-04-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा दांव लगाने जा रहे हैं। उनकी कंपनी अडानी रियल्टी नवी मुबंई में 1,000 एकड़ से बड़ा टाउनशिप प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी में है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा टाउनशिप प्रोजेक्ट होगा। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से करीब दोगुना बड़ा होगा। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के रिडेवलपमेंट भी अडानी की ही कंपनी कर रही है। यह प्रोजेक्ट 600 एकड़ में फैला है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नवी मुंबई का प्रोजेक्ट अगले दशक में बनकर तैयार होगा। अडानी ग्रुप नवी मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बना रहा है।
अडानी ग्रुप ने साल 2010 में रियल एस्टेट सेक्टर में एंट्री मारी थी। ग्रुप ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से अहमदाबाद के शांतिग्राम में 600 एकड़ में एक प्रोजेक्ट डेवलप किया था जो शहर का सबसे बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट था। पनवेल में नवी मुंबई टाउनशिप 1,000 से 1,100 एकड़ में फैला होगा। सूत्रों के मुताबिक सेल्स ऑफिस रेडी है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद ही इस प्रोजेक्ट को लॉन्च किया जाएगा। इस बारे में अडानी ग्रुप के प्रवक्ता ने सवालों का जवाब नहीं दिया।

अडानी रियल्टी का कारोबार

अडानी रियल्टी मुंबई के अलावा अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली-एनसीआर में भी प्रोजेक्ट बना रहे हैं। मार्च में अडानी प्रॉपर्टीज ने मुंबई के गोरेगांव में मोतीलाल नगर के रिडेवलपमेंट के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई थी। इसकी लागत करीब 36,000 करोड़ रुपये है। इसी तरह अप्रैल में अडानी ग्रुप की सहयोगी कंपनी ने साउथ मुंबई में 1.1 एकड़ का एक प्लॉट 170 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.