फाइटर हैं गौतम गंभीर, सामने आया 12 साल पुराना किस्सा, अश्विन ने 'अगले हेड कोच' के बारे में क्या बता दिया
Updated on
22-06-2024 12:25 PM
चेन्नई: अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को गौतम गंभीर की सराहना करते हुए उन्हें एक उत्कृष्ट ‘फाइटर (हार ना मानने वाला)’ और प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि टेस्ट करियर के शुरुआती दिनों में इस सलामी बल्लेबाज ने उनका हौसला बढ़ाया था। गंभीर भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। अश्विन ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला के दौरान गंभीर के साथ अपनी बातचीत को याद किया। अपनी किताब में किया खुलासा रविचंद्रन अश्विन ने अपनी किताब 'आई हैव द स्ट्रीट्स - ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी' के लॉन्च के मौके पर कहा, 'मैं अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला खेल रहा था। विश्व कप (2011) से पहले पहले दो वर्षों के दौरान मैं मैदान पर केवल ड्रिंक्स लेकर जाता था। उन्होंने शुरुआत में मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। इससे पहले मेरे राज्य (तमिलनाडु) से बाहर ऐसा नहीं हुआ था।
गंभीर के बारे में गलत समझा जाता है इस 37 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि गंभीर को उनके स्वभाव के कारण अक्सर गलत समझा जाता रहा है। उन्होंने कहा, 'गौतम गंभीर को बहुत गलत समझा गया है। यह सब धारणा के बारे में है। वह किसी योद्धा की तरह है जिसे हार मानना पसंद नहीं है। हममें से कई लोगों के साथ सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि हम अपने दिमाग में किसी को नायक का दर्जा दे देते हैं और बाकी सभी को भूल जाते हैं। यह एक खेल है, कोई फिल्मी कहानी नहीं। यहां कोई नायक और खलनायक नहीं हैं। गंभीर एक प्रतिस्पर्धी हैं। उनकी जीतने की इच्छा और भूख अविश्वसनीय है। मेरे मन में (उनके लिए) बहुत सम्मान है।'
हेड कोच बनने पर क्या कहा एक कार्यक्रम में कोच को लेकर पूछे गए सवालों से बचते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि वह इतना आगे नहीं सोच रहे हैं। मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हाल में टीम मेंटोर के तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा खिताब दिलाने में मदद की। जब उनसे मुख्य कोच बनने की संभावना के बारे में पूछा गया तो वह चुप्पी साधे रहे। गंभीर ने कहा कि अभी जवाब देना मुश्किल है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…