गौतम गंभीर ने रोमांचक जीत के बाद भेजा एक लाइन का मेसेज, जानें विराट कोहली की आरसीबी के लिए क्या लिखा
Updated on
22-04-2024 02:21 PM
कोलकाता: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के मेंटॉर गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डंस में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जमकर तारीफ की। गंभीर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा कि बेंगलुरु स्थित इस फ्रेंचाइजी ने केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान 'अभूतपूर्व चरित्र' दिखाया। गंभीर ने लिखा- आरसीबी ने आज चरित्र का अद्भुत प्रदर्शन किया।
यह पहला मौका है, जब गौतम गंभीर ने खुलकर बेंगलुरु टीम की तारीफ की है। इससे पहले वह इस टीम पर कई बयानों से सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी और टीम की रणनीति पर लगातार सवाल उठाए हैं, लेकिन इस सीजन में वह न केवल हर किसी को चौंकाते हुए दोस्ताना रिश्ता बनाते नजर आ रहे हैं, बल्कि चेहरे पर स्माइल के साथ उनका हर किसी से मिलना एक अलग तरह की वाइब दे रहा है। पिछले सीजन की कटुता को पीछे छोड़ते हुए गौतम गंभीर ने विराट कोहली से अपने रिश्ते सुधार लिए हैं।
वह इससे पहले मैच में भी गले मिलते नजर आए थे और अब फिर वह टॉस से पहले और बाद में लंबे समय तक बात करते दिखे। गले मिले। अब उन्होंने टीम की तारीफ की है। मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। फिल साल्ट ने 14 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिससे दो बार की चैंपियन टीम को पावरप्ले में धमाकेदार अंदाज में आगाज मिला।
दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (36 गेंदों में 50 रन, सात चौकों और एक छक्के की मदद से), रिंकू सिंह (16 गेंदों में 24 रन, दो चौकों और एक छक्के की मदद से), आंद्रे रसेल (20 गेंदों में 27* रन, चार चौकों की मदद से) और रमनदीप सिंह (नौ गेंदों में 24* रन, दो चौकों और दो छक्कों की मदद से) ने योगदान देकर टीम को 20 ओवरों में 222/6 तक पहुंचाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…