पाकिस्तान के बॉयकॉट पर गौतम गंभीर से हुआ सवाल, भारतीय हेड कोच का रिएक्शन वायरल
Updated on
04-02-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में खेलने से मना कर दिया है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से इस बारे में सवाल किया गया। गंभीर ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते बयान जारी करके बताया था कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगा।
एयरपोर्ट पर गौतम गंभीर से सवाल
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को टी20 विश्व कप 2026 के लिए मुंबई रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहां मीडिया ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। इसपर गौतम गंभीर ने सभी को धन्यवाद दिया। लेकिन जब उसने पूछा गया कि पाकिस्तान ने खेलने से मना कर दिया है, इसपर क्या कहेंगे तो गंभीर सवाल को इग्नोर करके आगे बढ़ते चले गए।
7 फरवरी से अभियान की शुरुआत
भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपना अभियान 7 फरवरी से ही शुरू करेगी। टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम का सामना अमेरिका से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत टूर्नामेंट के ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ है। 12 को भारत का मुकाबला नामीबिया तो 15 को पाकिस्तान से होना है। 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच
भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका से मुंबई में होना है। भारत ने साउथ अफ्रीका को ही हराकर पिछले टी20 विश्व कप जीता था। अभी तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम के पास यह चमत्कार करने का मौका है। टीम ने पिछले टी20 विश्व कप के बाद खेली अपनी सभी टी20 सीरीज को जीता है।
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…