गौतम गंभीर की ताबड़तोड़ पारी फिर गई बेकार, ब्रेट ली ने वर्ल्ड जायंट्स को आखिरी ओवर में दिलाई जीत
Updated on
12-03-2023 08:55 PM
दोहा (कतर): लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के दूसरे मुकाबले में भी इंडिया महाराजा को हार मिली। वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया महाराज को 2 रनों की करीबी हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायंट्स ने 8 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में गौतम गंभीर की तूफानी पारी के बाद भी महाराज की टीम 5 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। इससे पहले एशिया लायंस के खिलाफ टीम को 9 रनों से हार मिली थी।
फिंच और वॉटसन का तूफानी खेल
वर्ल्ड जायंट्स के लिए सलामी बल्लेबा आरोन फिंच और शेन वॉटसन ने तूफानी खेल दिखाया। क्रिस गेल सिर्फ 4 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद फिंच ने वॉटसन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। 31 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेलने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच आउट हुए। वॉटसन के बल्ले से 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी निकली। दोनों ने तीन-तीन छक्के मारे
13वें ओर में शेन वॉटसन के आउट होने के बाद महाराज ने बेहतरीन वापसी की। जैक कैलिस (8), रॉस टेलर (1), केविन ओब्रायन (4) और मोर्ने वान वेक (1) सस्ते में आउट हो गए। 20 ओवर में वर्ल्ड जायंट्स की टीम 8 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। हरभजन सिंह ने 4 जबकि प्रवीण तांबे ने 2 विकेट झटके।
गंभीर का ताबड़तोड़ खेल
इंडिया महाराजा को रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर 65 रन था। लेकिन गंभीर ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी बनाई। 42 गेंदों पर उनके बल्ले से 68 रनों की पारी निकली। उथप्पा ने 29 रन बनाए। आखिरी ओवर में मोहम्मद कैफ और स्टुअर्ट बिन्नी क्रीज पर थे। महाराजा को जीत के लिए 8 रनों की ही जरूरत थी। ब्रेट ली ने इस ओवर में सिर्फ 5 रन देकर बिन्नी का विकेट लिया और वर्ल्ड को दो रनों से रोमांचक जीत दिला दी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…