Select Date:

प्वॉइंट्स टेबल में गौतम गंभीर की टीम का जलवा

Updated on 30-09-2022 06:55 PM

लीजेंड्स लीग के 10वें मुकाबले में मणिपाल टाइगर्स को 7 विकेट से हराकर गौतम गंभीर की अगुवाई वाली इंडिया कैपिटल्स ने ना सिर्फ प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया है, बल्कि प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। इस जीत के साथ इंडिया कैपिटल्स ने 7 प्वाइंट्स के साथ पहला स्थान पर है। वह अब भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जाएंट्स से आगे पहुंच गई है। इंडिया कैपिटल्स को लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला मणिपाल के खिलाफ ही 1 अक्टूबर को जोधपुर में खेलना है।

बात मुकाबले की करें तो इंडिया कैपिटल्स ने हेमिल्टन मासाकाद्जा (नाबाद 68) की बेहतरीन पारी के दम पर गुरुवार रात मणिपाल टाइगर्स को 7 विकेट हराया। टाइगर्स द्वारा दिए गए 161 रनों के लक्ष्य को इंडिया कैपिटल्स ने आसानी से 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह इंडिया कैपिटल्स की पांच मैचों में तीसरी जीत है। उसके सात अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर विराजमान है। टाइगर्स की यह पांच मैचों में तीसरी हार मिली है।

 

इससे पहले, मणिपाल टाइगर्स ने टास हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें जेसी राइडर के 79 और मोहम्मद कैफ के तेज 67 रन शामिल हैं। इन दोनों के अलावा टाइगर्स का कोई और बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका।
 
30 रन के कुल योग पर तातेंदा ताएबू (5) का विकेट गिरने के बाद राइडर औऱ कैफ ने दूसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। राइडर 156 रनों के कुल योग पर लियाम प्लंकेट का शिकार हुए। राइडर ने 56 गेंदों की पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए।
 
कैफ भी हालांकि अपने पार्टनर की विदाई गम झेल नहीं सके और कुल योग में एक रन जुड़ने के बाद ही आउट हो गए। कैफ ने 48 गेंदों की पारी में 9 झन्नाटेदार चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरभजन सिंह 1 रन पर नाबाद लौटे जबकि कोरी एंडरसन (4) और प्रदीप साहू (0) ने निराश किया।
 
इंडिया कैपिटल्स की ओर से रजत भाटिया औऱ प्लंकेट ने दो-दो विकेट लिए जबकि मिशेल जानसन को एक सफलता मिली।
 
जवाब में खेलने उतरी इंडिया कैपिटल्स टीम ने 23 रनों के कुल योग पर अपने कप्तान गौतम गंभीर (15) का विकेट गंवा दिया। गंभीर अच्छी लय में दिख रहे थे और 9 गेंदों पर तीन चौके लगा चुके थे लेकिन तीसरे ओवर में क्रिस्टोफर मोफू ने उन्हें अपनी जाल में फंसा लिया।
 
इसी तरह सोलोमन मीरे भी अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। छठे ओवर में उनको दिलहारा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया। मीरे ने 19 गेदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए।
 
इसके बाद हालांकि हेमिल्टन मासाकाद्जा और रास टेलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ टीम को 100 के पार पहुंचाया बल्कि जीत की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। अंतिन 8 ओवरों में इंडिया कैपिटल्स को जीत के लिए 43 रनों की जरूरत थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.