बदमाशों पर शिंकजा कसने के लिए गहलोत सरकार का बुलडोजर अवतार, हिस्ट्रीशीटर पर योगी स्टाइल में एक्शन
Updated on
13-07-2023 01:53 PM
जयपुर: अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यूपी के बुलडोजर मॉडल की चर्चा देशभर में है। वहीं इस तरीके पर अब राजस्थान सरकार की पुलिस चलती दिखाई दे रही है। बुधवार को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इसी तरह का एक्शन लिया है। यहां पुलिस ने विद्याधर नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर का सालों पुराना अतिक्रमण जेडीए के दस्ते से गिरवा दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश राहुल मीणा ने सरकारी जमीन पर कई सालों से ढाबा और दुकान बना रखी थी। जेडीए की टीम ने 12 जुलाई को सभी को जमीदोज करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
हिस्ट्रीशीट खोली गई तो खुला जमीन पर अवैध कब्जे का मामला
एडिशनल डीसीपी नॉर्थ धर्मेन्द्र सागर ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राहुल मीणा के खिलाफ आपराधिक मामले होने के कारण विद्याधर नगर थाना पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली हुई है। हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने सरकारी जमीन पर होटल और दुकान खोल रखी हैं। लिहाजा होटल और दुकान के दस्तावेजों की जांच जेडीए से कराई गई। इसमें पता चला कि बदमाश ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत हो रही है।
सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जेडीए के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सैनी ने भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि किशन बाग, स्वर्ण जयंती गार्डन के पीछे की सरकारी जमीन पर विद्याधर नगर पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी राहुल मीणा अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर रेस्टोरेंट चला रहा था। टीम ने बदमाश राहुल मीणा के अतिक्रमण को गिराया और सरकारी जमीन को बदमाश से मुक्त कराया।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…