बजट और ITR डेडलाइन से बाहर निकलिए, 1 अगस्त से बदलने वाले हैं कई नियम
Updated on
29-07-2024 02:53 PM
बजट और आईटीआर फाइलिंग की गहमागहमी के बीच जुलाई का महीना खत्म होने वाला है। अगस्त शुरू होते ही कई नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। इन बदलावों का संबंध सीधे आपकी जेब से है। इसमें देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमत शामिल है। हरेक के बारे में जानिए डिटेल से...
HDFC Bank क्रेडिट कार्ड
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में अगस्त से कई बदलाव होने जा रहा है। अब इसके जरिए किराये के पेमेंट से लेकर CRED, Cheq, MobiKwik और Freecharge जैसी सर्विसेज के इस्तेमाल करने पर 1% ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा। इसकी सीमा 3000 रुपये तक है। 15,000 रुपये से अधिक के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर आपको पूरी राशि पर 1 फीसदी सर्विस चार्ज देना होगा। इसकी अधिकतम सीमा 3000 रुपये है। साथ ही EMI प्रोसेसिंग चार्ज पर 299 रुपये चार्ज लगेगा।
एलपीजी सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत तय होती है। पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस की कीमतें कम हुई थीं। लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। अब देखना होगा कि इस बार सरकार क्या फैसला करती है।
गूगल मैप्स की सर्विसेज
एक अगस्त से भारत में गूगल मैप्स की सेवाएं सस्ती होने जा रही हैं। ग्राहकों की कंपनी की सर्विसेज लेने पर 70 फीसदी कम चार्ज देना होगा। इस सर्विस का पैसा अब डॉलर के बजाय भारतीय रुपये में लगेगा। हालांकि इसका असर आम यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, उनसे कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।
बैंकों में 13 दिन छुट्टी
अगस्त से देश में त्योहारी मौसम की भी शुरुआत होती है। साथ ही 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस साल अगस्त में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार और दूसरा तथा चौथा शनिवार शामिल है। साथ ही रक्षा बंधन और कृष्ण जन्माष्ठमी के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…