Select Date:

यूक्रेन से तुरंत निकल जाएं बढ़ते संकट के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की अडवाइजरी

Updated on 20-10-2022 05:55 PM

यूक्रेन में अभी स्थिति सुधरती नहीं नजर आ रही है बल्कि दशा और गंभीर हो सकती है। जब रूस ने देखा की कई  शहरों में उसकी सेना को मात मिल रही है तो राष्ट्रपति पुतिन ने यक्रेन के चार इलाकों में सैन्य शासन का ऐलान कर दिया। इन चारों प्रांतों को रूस में विलय की घोषणा पुतिन पहले ही कर चुके थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी की है। 


इस एडवाइजरी में कहा गया है कि यूक्रेन में हाल के हमलों को देखते हुए नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे यूक्रेन की यात्रा ना करें। इसके अलावा छात्रों सहित जो भारतीय यूक्रेन में रहते हैं वे जल्द से जल्द यहां से निकल जाएं। बता दें कि जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था तब भारत ने बड़े स्टर पर इवैकुएशन मिशन चलाया था और बहुत सारे भारतीयों को स्वदेश लेकर आए थे। हालांकि अब सरकार इस तरह की कोई सुविधा नहीं देने जा रही है। वहां से निकलने के लिए लोगों को खुद अपना रास्ता तलाश करना होगा। 


बीते दिनों रूस ने यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और सुसाइड ड्रोन हमले तेज किए हैं। ऐसे में बहुत सारे मासूम लोगों की जान भी चली गई है। रूस ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर को भी निशाना बनाया था। दिनों दिन रूस और ज्यादा आक्रामक रुख अपना रहा है। वहीं यूक्रेन भी घुटने टेकने को तैयार नहीं है. पश्चिमी देश उसे रक्षा उपकरण उपलब्ध करवा र हे हैं। ऐसे में आशंका है कि यूक्रेन में स्थिति बिगड़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.