मई में भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाइए, अप्रैल में राहत के बाद बढ़ने वाला है पारा, IMD का मौसम अपडेट
Updated on
26-04-2023 06:23 PM
नई दिल्ली: अप्रैल का महीना बीतने को है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इस वक्त अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। कई राज्यों में तो यह 41 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि छिटपुट बारिश ने गर्मी के तेवर पर ब्रेक जरूर लगाया है। अगले कुछ दिन लोगों को हीटवेव का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं विश्व मौसम संगठन यानी WMO के मुताबिक मई का महीना तपने वाला है। मई के महीने में पारा बढ़ने की वजह अल नीनो को बताया जा रहा है। इसके चलते मॉनसून पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि मॉनसून में बदलाव की संभावना से भी विश्व मौसम संगठन ने इंकार नहीं किया है।
मॉनसून से पहले गर्मी दिखाएगी अपने तेवर विश्व मौसम संगठन ने अपनी भविष्यवाणी में बताया कि इस बार मई के महीने में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। इसके पीछे सीधा कारण अल नीनो इफेक्ट है। कहा यह भी जा रहा है कि अल नीनो के चलते मॉनसून पर भी असर पड़ेगा। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि मॉनसून में इस बार बारिश अच्छी होगी। मौसम संगठन ने कहा कि मई में अल नीनो को असर के चलते दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी प्रभावित होगा। देश में 70 फीसदी सिंचाई मॉनसून पर ही निर्भर करती है। ऐसे में अगर मॉनसून भी प्रभावित हुआ तो किसानों के लिए मुश्किलात हो सकती है। भयंकर गर्मी दिल्ली सहित कई राज्यों में पड़ सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज की एक स्टडी के अनुसार, इस बार भारत में 90 फीसदी हिस्सा भयानक गर्मी झेलने वाला है। हीटवेव भी तगड़ी पड़ने वाली है।
राजधानी दिल्ली का हाल जान लाजिए दिल्ली में आने वाले 7 दिन हालांकि राहत देने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच आसमान में बादल छाने के अलावा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। दिल्ली में हालांकि पिछले दिनों और मार्च-अप्रैल के महीने में कुछ ही दिन ऐसे आए हैं जब गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। बाकी दिन इतनी तेज गर्मी नहीं रही।
भारत के इन राज्यों में बारिश के भी आसार मई में भले भीषण गर्मी के तेवर देखने को मिलेंगे लेकिन अप्रैल के बाकी बचे दिनों में हीटवेव की संभावना नहीं है। वहीं अच्छी बात यह है कि देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों में पर तेज बारिश के भी आसार हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…