Shah Rukh Khan को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखने के लिए फिर हो जाएं तैयार! 'डंकी' से बड़ा अपडेट आया सामने!
Updated on
12-04-2023 10:26 PM
'पठान' के बाद फैंस शाहरुख खान की अपकमिंग मूवीज को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। उनके पास 'जवान' से लेकर 'टाइगर वर्सेज पठान' तक, कई बड़ी फिल्में हैं। फिलहाल, वो साउथ डायरेक्टर एटली की 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की शूटिंग तय समय पर खत्म करना चाहते हैं। अब 'डंकी' को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है कि इस फिल्म के लिए वो आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आए वाले हैं।
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने खुद कहा था कि 'डंकी' उन लोगों की कहानी है, जो घर वापस आना चाहते हैं।
'डंकी' में आर्मी ऑफिसर होंगे SRK
हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान 'डंकी' फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। सूत्र ने बताया, 'शाहरुख फिर से वर्दी पहनने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। वास्तव में अगर आप अनाउंसमेंट का वीडियो देखते हैं तो पैंट से लेकर टीशर्ट तक, यानी लुक से एक हिंट मिलता है। ये ऐसा लुक है, जिसे सेना के जवान ट्रैवल करते समय या आराम करते समय पहनते हैं।'
पहले भी स्क्रीन पर पहन चुके हैं वर्दी
इससे पहले शाहरुख खान ने स्क्रीन पर कई बार वर्दी पहनी है। वो 'फौजी', 'मैं हूं ना' और 'जब तक है जान' में ऐसा कर चुके हैं। फैंस को उनका वर्दी वाला लुक काफी पसंद है।
इसी साल रिलीज हो सकती है फिल्म
Dunki की बात करें तो इसे अभिजात जोशी ने लिखा है और ये इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसकी रिलीज में थोड़ा बदलाव हो सकता है, क्योंकि शाहरुख खान की 'जवान' भी डिले हो रही है। इसे साउथ के डायरेक्टर एटली बना रहे हैं।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…