फटाफट निपटा लें काम! इस महीने इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Updated on
12-04-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। इस महीने कई दिन बैंक बंद (Bank Holiday In April 2024) रहने वाले हैं। अप्रैल माह में बैंक 11 दिन तक बंद होंगे। इसमें तीन दिन की छुट्टी बीत चुकी है। जबकि इस महीने में अभी 8 दिन की छुट्टी बाकी है। इतने दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश बैंक एम्पलॉइज यूनियन के सेक्रेटरी उत्कर्ष कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के अवकाश के साथ-साथ चुनाव की वजह से दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 90 फीसदी बैंक कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी है। इस महीने थोड़ी असुविधा रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जिस दिन ब्रांच खुली रही है अपने काम उन दिनों में निपटा लें और असुविधा से बचें। एटीएम व नेट बैंकिंग की सुविधा सुचारू रूप से चलती रहेगी उन विकल्पों को उपयोग करके आप असुविधा से बच सकते हैं।
इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
7 अप्रैल को रविवार 11 अप्रैल को ईद 13 अप्रैल को दूसरा शनिवार 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती 17 अप्रैल को रामनवमी 21 अप्रैल को रविवार 23 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा 25 अप्रैल को इलेक्शन ड्यूटी 26 अप्रैल इलेक्शन ड्यूटी 27 अप्रैल चौथा शनिवार 28 अप्रैल रविवार
ऑनलाइन सुविधाएं रहेंगे चालू
बैंक बंद रहने के दौरान ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहेंगी। आप नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने काम निपटा सकते हैं। वहीं एटीएम भी खुले रहेंगे। पीआई के जरिए भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। आप यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधाएं ऑन रहने से आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…