पहले भी बेइज्जती कराने वाले बयान दे चुके हैं इमरान
मई 2022 में इमरान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी तुलना गधे से कर डाली थी। उन्होंने कहा था कि आप अगर गधे के ऊपर लकीरे डाल दें तो वो जेबरा नहीं बन जाता। वो गधा, गधा ही रहता है। इसके पहले उन्होंने पाकिस्तान में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाओं के कम कपड़ों को जिम्मेदार बताया था। इमरान खान अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर अपनी बेइज्जती करवा चुके हैं। उन्होंने जर्मनी और जापान को पड़ोसी देश भी बताया था। तब उनके ज्ञान पर लोगों ने जमकर मजे लिए थे।
