लोकसभा चुनाव से पहले सस्ते पेट्रोल और डीजल का तोहफा, 2 रुपये लीटर घटे दाम
Updated on
15-03-2024 01:02 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। नई कीमतें 15 मार्च 2024 यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी। हाल ही में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) और कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में कटौती के साथ अटकलें लगाई जा रही थीं कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।
तेल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने बताया है कि उन्होंने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा। डीजल से चलने वाले 58 लाख से ज्यादा भारी माल वाहनों, 6 करोड़ कारों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों की परिचालन लागत कम हो जाएगी।
कई तरह के होंगे फायदे
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने से कई तरह के फायदे होंंगे। इससे लोगों की डिस्पोजेबल इनकम बढ़ेगी। टूरिज्म और ट्रैवल इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। महंगाई कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। उपभोक्ता विश्वास और खर्च में बढ़ोतरी होगी। परिवहन पर निर्भर व्यवसायों के लिए खर्च में कमी आएगी। लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण और खुदरा क्षेत्रों के लिए प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ेगी। किसानों के लिए ट्रैक्टर संचालन और पंप सेट पर खर्च कम होगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम ने दिया था तोहफा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 100 रुपये की कटौती की घोषणा की थी। कीमत में कटौती से लगभग 33 करोड़ परिवारों को लाभ होगा जो खाना पकाने के ईंधन के रूप में एलपीजी का इस्तेमाल करते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…