सर्दियों की सुबह में अदरक वाली चाय अब पड़ेगी महंगी, लहसुन तो पहले से तेवर दिखा रहा है
Updated on
20-12-2023 02:06 PM
नई दिल्ली : राजधानी में ठंड बढ़ने के बीच अब चाय पीना लोगों को महंगा पड़ सकता है। क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस वक्त अदरक की कीमत थोक मंडी में दोगुनी हो गई है। अदरक व्यापारियों का दावा है कि इसकी फसल खराब होने के चलते कमोडिटी के दाम बढ़ रहे हैं। वहीं, अफगानिस्तान से दिल्ली आने वाले लहसुन की सप्लाई ठप होने से लहसुन का दाम 200 रुपये प्रति किलो हो चुका है। दावा है कि आनेवाले दिनों में लहसुन के दाम और तेज हो सकते हैं।
कुछ किसानों ने अदरक से नाता तोड़ा
आजादपुर सब्जी मंडी के अदरक कारोबारी वरुण चौधरी का कहना है कि एक तो बारिश की वजह से फसल खराब हुई है। पिछले साल अदरक उगाने वाले किसानों को उचित मूल्य नहीं मिला था। इस वजह से इस साल कुछ किसानों ने अदरक की खेती से नाता तोड़ लिया। इसके चलते इस समय दिल्ली के बाजार में अदरक की आवक कम हो गई है। सर्दी बढ़ी है तो इसकी बाजार में डिमांड तेजी से बढ़ गई है।
दिल्ली में कहां से आता है अदरक
वरुण बताते हैं कि आजादपुर मंडी में कर्नाटक और असम से अदरक की सप्लाई आती है। इन दिनों अदरक की कीमत थोक मंडी में करीब 90 रुपये प्रति किलो है, जबकि पिछले साल मंडी में इस वक्त अदरक की कीमत 40 रुपये प्रति किलो थी। हालांकि, ठंड के चलते अब अदरक की डिमांड बढ़ने लगी है, जिससे पिछले हफ्ते की तुलना में अदरक का रेट प्रति किलो 10 रुपये बढ़ गया है।
लहसुन भी हो रहा है गर्म
इन दिनों बाजार में लहसुन का भाव गर्म चल रहा है। वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान से आने वाले लहसुन पर रोक लगा दी गई है। इससे अब लहसुन की कीमत आसमान छूने लगी है। करीब 10 दिन पहले लहसुन की कीमत थोक मंडी में लगभग 150 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 250 रुपये प्रति किलो हो गई है। आशंका है कि आनेवाले दिनों में लहसुन और अदरक के दाम और तेज हो सकते हैं।
प्याज़ की सप्लाई बढ़ी, मिलने लगी राहत
बीते कुछ दिनों से प्याज की महंगाई से लोगों की जेबें ढीली हो रही थीं, लेकिन अब इससे राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्याज की नई फसल बाजार में आ जाने की वजह से मंडी में प्रति किलो प्याज के रेट में 10 रुपये की गिरावट आई है। ओनियन ट्रेडर्स असोसिएशन के प्रधान श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि मंडी में प्याज की कीमत 15 रुपये से लेकर 30 रुपये तक हो गई, जबकि कुछ दिन पहले प्याज की कीमत 30 से 45 रुपये के बीच थी। श्रीकांत का कहना है कि आने वाले दिनों में प्याज की सप्लाई और भी बढ़ने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…