गिरिराज सिंह के कार्यालय ने हमारे सांसदों को किया गुमराह... TMC सांसदों ने लगाए आरोप
Updated on
08-04-2023 06:09 PM
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय ने उसके सांसदों को गुरुवार को उस वक्त गुमराह किया जब वे उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और राज्यसभा में पार्टी के नेता डेरेक ओब्रायन के हस्ताक्षर वाले पत्र में पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मंत्री के निजी सचिव ने सांसदों को यह बताया कि गिरिराज सिंह दिल्ली से बाहर हैं।
तृणमूल कांग्रेस के 25 सांसद बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को गिरिराज सिंह से मिलने कृषि भवन पहुंचे थे। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा, 'आपके निजी सचिव ने हमें गुमराह किया जिससे हमने मान लिया कि आप बिहार रवाना हो गए हैं और एक सप्ताह के लिए दिल्ली में नहीं होंगे। हम इसका गंभीरता से संज्ञान लेते हैं।'
उन्होंने कहा 'हमें यह जानकर हैरानी हुई कि आप दिल्ली में ही थे। हमारे लोकसभा सदस्यों ने आपको सदन में देखा और आपसे सीधे इस मुद्दे पर बात की।' टीएमसी ने कहा, 'इस तरह से गुमराह करना न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि एक मंत्री के कार्यालय से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती है।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…