कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर कर दी हत्या, वैशाली में खौफनाक वारदात
Updated on
09-06-2023 06:56 PM
हाजीपुर: बिहार के वैशाली में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी (Bihar Girl Molestation Case) करने और विरोध पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करताहा थाना इलाके की है। बताया जा रहा कि छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस (Bihar Police) पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है।
कोचिंग से लौटते समय छात्रा का मर्डर
पुलिस के मुताबिक, करताहा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा अपनी एक सहेली के साथ कोचिंग में पढ़ने गई थी। गुरुवार की देर शाम दोनों लौट रही थी। इसी दौरान ठेगाडीह स्कूल के पास एक ही बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने एक छात्रा को रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। लड़की ने आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया। इस पर मनचलों ने छात्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात
उधर आरोपियों की इस हरकत को देखकर छात्रा की सहेली मौके से भाग गई। उसने तुरंत ही घटना की सूचना दूसरी छात्रा के घरवालों को दी। हालांकि, परिजन जब तक मौके पर पहुंचते उससे पहले छात्रा की मौत हो चुकी थी। करताहा के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक छात्रा के परिवार के गांव के ही एक अन्य परिवार से पहले से ही विवाद चल रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। हालांकि, सरकार और प्रशासन लगातार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की कोशिशों में जुटा है। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देती हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…