Select Date:

युवतियां नाच रहीं, फूल बरस रहे, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का अहमदाबाद में भव्य स्वागत, आपस में भिड़े फैंस

Updated on 12-10-2023 02:18 PM
अहमदाबाद: भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में अपना तीसरा मैच खेलने पाकिस्तानी टीम गुजरात पहुंच चुकी है। अहमदाबाद के एक फाइव स्टार होटल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। पारम्परिक गुजराती परिधान चनिया चोली में सजी कुछ युवतियां इस दौरान नृत्य कर रहीं थीं। आसमां से फूल और गुब्बारे उड़ रहे थे। ढोल की थाप थी, लेकिन स्वागत का ये तरीका कुछ लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया। अब सोशल मीडिया पर लोग गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ बीसीसीआई की भी लानत-मलानत कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि खिलाड़ियों के सामने युवतियों को डांस करवाने की क्या जरूरत थी।

@Pun_Starr यूजर आईडी से ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में लिखा गया है, 'जब भीड़ ने हैदराबाद में डीजे के नारे को आगे बढ़ाते हुए 'पाकिस्तान जीतेगा', कहा था तो आईटी सेल वालों ने भीड़ को एंटी नेशनल कह दिया था। अब पाकिस्तानी टीम अहमदाबाद में है। यहां बीसीसीआई ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी करवाई। लड़कियां नाच रहीं हैं फूल बरसाएं जा रहे हैं। क्या बीसीसीआई भी एंटी नेशनल है?
अहमदाबाद में पुलिस मुस्तैद
भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा। पुलिस ने भारत-पाकिस्तान मैच के 50 नकली टिकट छापने और लोगों को तीन लाख रुपये में बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों में से तीन 18 वर्ष के हैं, जबकि चौथा 21 वर्ष का है। अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चैतन्य मांडलिक के मुताबिक शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपियों ने पहले मैच का एक मूल टिकट खरीदा और फिर एक आरोपी की दुकान पर फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का उपयोग करके उस मूल टिकट की स्कैन की गई कॉपी को संपादित करने के बाद लगभग 200 फर्जी टिकट प्रिंट किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.