लड़कियां पढ़ाई करने विदेश नहीं जाएंगी, घर पर रहेंगी, ये है तालिबान का असली चेहरा
Updated on
28-08-2022 05:57 PM
तालिबान अफगानिस्तान में महिलाओं के मानवाधिकारों को कुचल कर रख दिया गया है। तालिबान जो आतंकवाद को लेकर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के दायरे में आता है, उसने काबुल में सरकार तो बना ली, लेकिन अभी तक कई देशों ने उसे मान्यता नहीं दी है। स्पूतनिक ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, तालिबान ने लड़कियों (छात्राओं) को पढ़ाई करने के लिए विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। छात्राओं को पढ़ने का अधिकार नहीं:तालिबान स्पूतनिक ने सूत्रों के हवाले से आगे बताया कि, तालिबान ने छात्राओं को कजाकिस्तान और कतर में अध्ययन के लिए काबुल छोड़ने की अनुमति नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक, काबुल से कुछ लड़के और लड़कियां पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते थे, लेकिन तालिबान नहीं चाहता कि महिलाएं शिक्षित होकर उनकी बराबरी करे। इसलिए उसने लड़कियों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अमेरिका समर्थित सरकार के पतन के बाद, तालिबान के नेतृत्व में एक अंतरिम अफगान सरकार सितंबर 2021 में सत्ता में आई। बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र ने तालिबान को अफगानिस्तान में अब तक मान्यता नहीं दी है। इसके बावजूद भी वह अपनी अकड़ दिखाता रहता है। पहले तो तालिबान ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद महिलाओं को घर से बाहर काम पर जाने, पढ़ाई करने पर पाबंदी लगा दी। लड़कियों को छठी कक्षा के बाद शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं है। इतना ही नहीं जितने भी महिला पत्रकार थीं, जो टीवी पर आती थीं, सबको काम से हटा दिया गया।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…