चीन बोला- हम पड़ोसी और प्राचीन अर्थव्यवस्थाएं
जयशंकर के साथ किन की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "चीन भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है।" उन्होंने कहा, "चीन और भारत प्राचीन सभ्यताएं हैं तथा दोनों में एक अरब से अधिक लोग रहते हैं। हम पड़ोसी हैं और दोनों उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं हैं। चीन-भारत के बीच मजबूत संबंध दोनों देशों और इनके लोगों के बुनियादी हित में हैं।" माओ ने जयशंकर के साथ बैठक की पुष्टि किए बिना कहा कि किन की भारत यात्रा का विवरण "समयबद्ध तरीके से" जारी किया जाएगा।
