भारत की मिसाल देते हुए बाजवा से 'भिड़' गए थे इमरान खान, बोले- अमेरिका को खुश करना चाहते थे पूर्व आर्मी चीफ
Updated on
15-02-2023 06:19 PM
लाहौर : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल से कई बार भारत की तारीफ कर चुके हैं। वह अपने जलसों में खुले मंच से भारत की स्वतंत्र विदेशी नीति की मिसाल दे चुके हैं। वर्तमान में वह पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इमरान खान ने दावा किया है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा चाहते थे कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की निंदा करें। लेकिन उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया।
खान ने सोमवार को छात्रों और धार्मिक विद्वानों से बातचीत के दौरान कहा, 'एक साल पहले प्रधानमंत्री रहते हुए, रूस की यात्रा से लौटने पर जनरल बाजवा ने मुझसे यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने को कहा था। मैंने उनसे कहा कि अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी भारत तटस्थ रहा है। इसलिए पाकिस्तान को भी तटस्थ रहना चाहिए।' पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान ने कहा कि उनके इनकार करने के बाद जनरल बाजवा ने अमेरिका को खुश करने के लिए एक सुरक्षा सेमिनार में खुद रूस की निंदा कर दी।
'मैंने रूस को मना लिया था लेकिन...'
पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किए गए 70 वर्षीय खान ने अपनी रूस यात्रा को सही ठहराते हुए कहा, 'मैं रूस गया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पाकिस्तान को भारत के मुकाबले सस्ती दरों पर गेहूं और ईंधन देने के लिए मना लिया। रूस के समर्थन से, भारत ने अपनी मुद्रास्फीति को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया, लेकिन पाकिस्तान की मुद्रास्फीति की दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई।'
'मैंने पाकिस्तान के हितों को ऊपर रखा'
खान ने कहा कि बाजवा चाहते थे कि वह अमेरिका को खुश करने के लिए पुतिन की निंदा करें। उन्होंने कहा, 'लेकिन मैंने पाकिस्तान के हितों को ऊपर रखा।' इमरान खान का आरोप है कि रूस के साथ संबंध मजबूत करने के लिए अमेरिका ने उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची। वह शहबाज सरकार को 'आयातित सरकार' करार देते हैं जो अमेरिका के सहयोग से बनी है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…