भाड़ में जाओ नहीं आते तो... जावेद मियांदाद ने उगला जहर, भारतीय क्रिकेट को कहा भला-बुरा
Updated on
19-06-2023 08:31 PM
लाहौर: क्या पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी? इस साल के अंत में भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है। एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल के पास होने के बाद अब दोबारा बहस छिड़ चुकी है। पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने साफ किया है कि इस मामले में पीसीबी की राय क्या होनी चाहिए। मियांदाद की माने तो 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली विश्व कप की भिड़ंत के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत नहीं आना चाहिए। 'हमें क्या फर्क पड़ता है'
हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए जावेद मियांदाद ने कहा, 'मैं सबसे पहले मना कर दूं और जब तक इंडिया हमारे पास नहीं आए हमें नहीं जाना चाहिए। भारत को पाकिस्तान में आकर खेलना है। पहले यही होता था, एक साल वो आते थे, एक साल हम पर जिस तरीके से उनका व्यवहार है... इंडिया जब तक हमारे पास नहीं आता और नहीं खेलता, हमें कोई जरूरत नहीं है। हम उनसे बेहतर हैं। हमारी क्रिकेट उनसे बहुत ऊंची है और जबरदस्त है। हमें इनकी फिकर नहीं है। ना आओ, मैं कहता हूं कि भाड़ में जाओ नहीं आते तो। हमें क्या फर्क पड़ता है।' 2008 से बंद दौरा भारत ने आखिरी बार साल 2008 में 50 ओवर के एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। तब से दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध बंद हो गए। मियांदाद का मानना है कि खेल को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मैं हमेशा कहता हूं कि कोई अपने पड़ोसियों को नहीं चुन सकता है, इसलिए एक दूसरे के साथ सहयोग करके जीना बेहतर है और मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है और देशों के बीच गलतफहमियों और शिकायतों को दूर कर सकता है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…