Select Date:

भगवान का आशीर्वाद साथ है... हनुमान जी के पक्के भक्त हैं विराट कोहली, फोटो देख दिल खुश हो जाएगा

Updated on 26-04-2025 01:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली को उनके खेल के लिए तो पूरी दुनिया जानती है। क्रिकेट के मैदान पर वह गेंदबाजों के लिए काल माने जाते हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली के बड़ा क्रिकेटर फिलहाल किसी को नहीं माना जाता है। अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ मैदान पर विराट की आक्रामकता भी फैंस को खूब भाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनमें एक अलग तरह का बदलाव देखा गया है।
विराट कोहली को अब क्रिकेट से जैसे ही ब्रेक मिलता है वह अपना कुछ समय आध्यत्मिकता में बिताते हैं। उन्हें कई बार प्रेमानंद महाराज और नीम कौरली धाम में दर्शन के लिए जाते हुए देखा गया है। वहीं अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
हनुमान जी की मूर्ति के साथ दिखे विराट
विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन में विराट अपनी टीम के लिए दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यही कारण है कि आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आरसीबी का अगला मैच 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिल्स के साथ अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में है। ऐसे में विराट कोहली को घरेलू मैदान पर खेलते हुए देखना फैंस के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा।
वहीं विराट कोहली जब दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो उनकी उनके बैग के स्ट्रैप पर एक छोटी सी मुर्ति लटकती हुई दिखी। यह मूर्ति हनुमान जी की है। बता दें कि विराट कोहली की हनुमान जी में गहरी आस्था है। वह हमेशा अपने साथ हनुमान जी की एक मूर्ति अपने साथ रखते हैं, जिससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। विराट ने खुद भी माना है कि जब उन्होंने आधात्म में अपना लगाया है उनमें कई बड़े बदलव हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.