सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, अब इतना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड
Updated on
01-03-2024 01:51 PM
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में आने वाले समय में और गिरावट देखने को मिल रही है। एक समय सोने के भाव 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहे थे। पिछले महीने सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका हो सकता है।
क्या हैं गोल्ड के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 62,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोना आज सुबह 62,567 रुपये के भाव पर खुला था। वहीं 5 जून 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज लुढ़कर 62,937 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 69,905 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 3 मई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 71,490 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
सोने के वैश्विक भाव
शुक्रवार को सोने की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.20 फीसदी या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,054.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 2,046.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
चांदी की वैश्विक कीमत
चांदी के वैश्विक भाव में शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.44 फीसदी या 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 22.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव बढ़त के साथ 22.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है।
बीते दिनों बढ़े थे दाम
सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। एक समय पर सोने की कीमत 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चल रही थी। वहीं अब इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह सोना खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका हो सकता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…