सोने और चांदी के घटे दाम, खरीदने का मौका, जान लीजिए नए रेट?
Updated on
21-11-2024 02:11 PM
नई दिल्ली: दिल्ली सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 150 रुपये सस्ता होकर 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोने के दाम में यह गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को सोना 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की कमजोर उठान के चलते चांदी भी 500 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
मंगलवार को 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले 150 रुपये की गिरावट आई। इसका पिछला स्तर 77,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सुबह के सत्र में कारोबार के लिए बंद रहा। एक्सचेंज शाम के सत्र में पांच से 11.55 बजे तक कारोबार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा छह डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,625 डॉलर प्रति औंस रह गया।
क्यों आई कीमतों में गिरावट?
कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की ओर से कम आक्रामक मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदों के कारण यूरोपीय सत्र के पहले हिस्से में सोने की कीमत में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़ते संघर्ष से कीमती धातु को कुछ समर्थन मिल सकता है और कुछ नुकसान कम हो सकता है।
इसके अलावा, कारोबारी ब्याज दर में कटौती के मार्ग के बारे में संकेतों के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के कुछ सदस्यों के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। एशियाई बाजार में चांदी 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ 31.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…