हफ्ते के पहले दिन बढ़ गई सोने-चांदी की कीमत, जानिए कहां पहुंच गया है रेट
Updated on
16-01-2024 01:52 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धतुओं की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 150 रुपये की तेजी के साथ 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपये के उछाल के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘विदेशी बाजारों से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 150 रुपये बढ़कर 63,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,055 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव भी तेजी के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस रहा। गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) आंकड़े और पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार हुआ। इससे मार्च में होने वाली बैठक में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 188 रुपये की तेजी के साथ 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 188 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 9,411 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,058.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी भी चमकी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 72,650 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 170 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 21,854 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.39 डॉलर प्रति औंस हो गई।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…