नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 2,300 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,51,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,51,167 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,011 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,750 रुपये तक फिसला।
सुबह 10.20 बजे सोना 589 रुपये यानी 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 1,51,172 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,41,513 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,39,200 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,313 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,200 रुपये तक फिसली। सुबह 10.20 बजे यह 713 रुपये यानी 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 2,40,800 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
सर्राफा कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 600 रुपये की गिरावट के साथ 152950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। यह 140200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 18 कैरेट वाला सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,710 रुपये पर है। चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है। यह 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,900 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच ऐसा हुआ। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, बुधवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2.55 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। वहीं, सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स पर भी दोनों कीमती धातुओं में यही रुख दिखा। बुधवार देर रात सोना और चांदी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। चांदी में यह गिरावट काफी ज्यादा थी।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने के दाम 1,51,060 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थे। 22-कैरेट सोने की कीमत 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…