Select Date:

सात महीने के ऊंचे स्तर पर सोना:24 कैरेट सोने की कीमत 52,877 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची

Updated on 16-11-2022 06:18 PM

सोने में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। यह 7 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 52,877 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले इसी साल 20 अप्रैल को सोना 52,752 रुपए पर था। एनालिस्ट के मुताबिक देश में लाखों की तादाद में शादियां और डॉलर कमजोर होने से सोने में तेजी देखी जा रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 3 नवंबर को सोने की कीमत घटकर 50,114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। इस हिसाब से बीते सात दिन में सोना 2,763 रुपए महंगा हो गया। 5,6 और 8 नवंबर को सर्राफा बाजार बंद था। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि मौजूदा हालात सोने के पक्ष में है। अगले साल जनवरी तक यह तेजी जारी रह सकती है।

सोने की कीमत बढ़ने के चार बड़े कारण
1. शादियों के लिए खरीदारी
14 नवंबर से लेकर 14 दिसंबर के बीच देश में 30 लाख से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। इसके लिए गहनों की खरीदारी शुरू हो गई है। इसके चलते सोने की मांग बढ़ गई है।

2. डॉलर में बड़ी गिरावट
अमेरिका में बीते माह अनुमान से कम महंगाई के कारण डॉलर इंडेक्स तीन महीनों के निचले स्तर पर आ गया है। डॉलर की वैल्यू गिरने का सीधा असर सोने में तेजी के रूप में नजर आता है।

3. चीन में नए साल का जश्न
चीन में सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है। वहां 20 जनवरी से नए साल का जश्न चलेगा। इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो जाती है और सोने की खरीद बढ़ जाती है।

4. भू-राजनीतिक तनाव
चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध भी एक बार फिर भड़क गया है। इसके चलते अनिश्चितता बढ़ी और दुनियाभर के निवेशक सोने में निवेश बढ़ाने लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.