Select Date:

धनतेरस पर सस्ता हुआ सोना, जानिए आपके शहर में कितना रह गया है रेट

Updated on 29-10-2024 12:51 PM
नई दिल्ली: आज धनतेरस है। इस मौके पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 490.0 रुपये की गिरावट के साथ ₹79960.3 प्रति ग्राम रह गई है। इसी तरह 22 कैरेट वाला गोल्ड भी 450 रुपये गिरकर 73313 रुपये पर आ गया। हालांकि चांदी की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं आया है और यह ₹101000.0 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है।

हालांकि एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना दोपहर 12 बजे 199.00 अंक की तेजी के साथ 78765.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। आज यह 78643.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 78643.00 रुपये तक नीचे और 78566.00 रुपये तक ऊपर गया। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी भी 198.00 रुपये की तेजी के साथ 97622.00 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सोना ₹79811 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹109600 किलो, मुंबई में सोना ₹79817 और चांदी ₹100300, कोलकाता में सोना ₹79815 और चांदी ₹101800 के भाव पर है।

क्या कहते हैं जानकार

केडिया फिनकॉर्प के फाउंडर नितिन केडिया ने कहा, ‘भाव में इंटरेस्ट रेट कट का असर शामिल हो चुका है। अमेरिका में अगर डॉनल्ड ट्रंप की सरकार बनी, तो उतार-चढ़ाव दिखेगा और सोना 74-75 हजार रुपये के आसपास आ सकता है। तब खरीदारी का अच्छा मौका बनेगा। नए संवत में गोल्ड इंटरनैशनल मार्केट में 2500 से 2800 डॉलर प्रति औंस और MCX पर 73 हजार से 79 हजार रुपये की रेंज में रह सकता है। निवेशकों को फायदा तभी होगा, जब 74-75 हजार के आसपास भाव आए और वे वहां खरीदारी करें।’

कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के डायरेक्टर ज्ञानशेखर त्यागराजन ने कहा, ‘अमेरिका के बाद चीन सहित दूसरे देशों में भी रेट कट हुआ है, क्योंकि अर्थव्यवस्था में कमजोरी दिख रही है। इसके चलते क्रूड भी नीचे आ रहा है। इससे इंफ्लेशन घटेगी और ब्याज दरें और नीचे आ सकती हैं। इसके चलते सालभर में गोल्ड 3000 से 3200 डॉलर प्रति औंस यानी 86000 रुपये तक जा सकता है।’

एक्सिस सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) देवेया गगलानी ने कहा, ‘जियोपॉलिटिकल टेंशन, चीन से मजबूत डिमांड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रेट कट के चले 2025 में सोने का भाव बढ़ने की उम्मीद है। अगर इकनॉमिक स्लोडाउन हुआ, तो गोल्ड की अपील और बढ़ेगी। गोल्ड अभी ओवरबॉट टेरिटरी में है। निवेशक 72000 से 75000 रुपये के बीच थोड़ा-थोड़ा करके खरीदारी कर सकते हैं। अगली धनतेरस तक सोना 85000 रुपये तक जाने का अनुमान है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.