Select Date:

गोल्ड ने तोड़ा 14 साल का रेकॉर्ड, भारतीय घरों में है सरकार से कई गुना ज्यादा सोना, कोई नहीं है टक्कर में

Updated on 30-09-2025 04:02 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत आज एक बार फिर रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। MCX पर दिसंबर तिमाही वाला गोल्ड करीब 1400 रुपये की तेजी के साथ 1,17,788 रुपये पर पहुंच गया। इस महीने सोने की कीमत में करीब 12 फीसदी तेजी आई है और यह अगस्त 2011 के बाद इसका सबसे बेहतर प्रदर्शन है। इस साल सोना 39 बार ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। एक अनुमान के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास करीब 25,000 टन गोल्ड है। अगर आरबीआई के पास जमा सोने को भी मिला लिया जाए तो यह आंकड़ा 25,800 टन पहुंच जाता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जूलरी के रूप में दुनिया में जितना सोना है, उसका 11 फीसदी भारतीय महिलाओं के पास है।

आरबीआई ने कुछ पहले जमकर सोने की खरीद की थी। उसके पास अभी करीब 879.58 मीट्रिक टन सोना है। इस साल मई तक RBI ने 28 टन सोना खरीदा था। इस भारत के पास कुल 25,880 टन सोना है। इसमें केंद्रीय बैंक और भारतीय परिवारों के पास जमा सोना शामिल है। इस मामले में दूर-दूर तक कोई भारत के आसपास नहीं है। चीन के पास 18,000 टन, अमेरिका में 12,700 टन और जर्मनी के पास 12,440 टन सोना है। दूसरे देशों में ज्यादातर सोना केंद्रीय बैंकों के पास है लेकिन भारत में लोगों के पास आरबीआई से कई गुना ज्यादा सोना है।

सबसे बड़ा भंडार

अगर केंद्रीय बैंक में गोल्ड रिजर्व की बात करें तो इसमें अमेरिका सबसे आगे है। उसके पास 8,133 टन सोना है। दिलचस्प बात है कि पिछले 25 साल में अमेरिका के गोल्ड रिजर्व में ज्यादा अंतर नहीं आया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जर्मनी है जिसके पास 3,351 टन सोना है। इटली के पास 2,452 टन, फ्रांस के पास 2,437 टन, रूस के पास 2,292 टन और स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन सोना है। इसके बाद भारत का नंबर है।

क्यों बढ़ रहा है सोना?

सोना का महत्व अब केवल गहनों तक सीमित नहीं रह गया है। यह अब भू-राजनीतिक जोखिमों से बचाव का मुख्य साधन बन गया है। यूक्रेन युद्ध के बाद भारत, चीन, तु्र्की और पोलैंड समेत कई देशों के सेंट्रल बैंक्स ने जमकर सोने की खरीद की है। साथ ही डॉलर की कमजोरी भी सोने में सुहागा बनकर आई है। फेडरल बैंक ने हाल में ब्याज दरों में कटौती की थी और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। इस कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.