Select Date:

सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, चांदी 77,000 पार, जानिए भाव

Updated on 29-11-2023 01:54 PM
नई दिल्ली : सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में सोने के भाव ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। सोने के घरेलू दाम ऑलटाइम हाई (Gold At Record High) पर पहुंच गए हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें 7 महीने के उच्च स्तर के करीब हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से सुस्त संकेतों के चलते सोने में यह तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर भी गिरकर चार महीने के निचले स्तर पर आ गया है। इससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, यूएस बॉन्ड की 10-ईयर रेट एशियन ट्रेड में 2 महीने के निचले स्तर पर आ गई है।

सोने का घरेलू वायदा भाव

सोने का घरेलू वायदा भाव बुधवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.23 फीसदी या 144 रुपये बढ़कर 62,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.34 फीसदी या 209 रुपये की बढ़त के साथ 62,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का घरेलू वायदा भाव

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.42 फीसदी या 327 रुपये की बढ़त के साथ 77,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने की वैश्विक कीमतें

बुधवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.27 फीसदी या 5.60 डॉलर की बढ़त के साथ 2065.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.36 फीसदी या 7.30 डॉलर की बढ़त के साथ 2048.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी बुधवार सुबह तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.37 फीसदी या 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 25.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.18 फीसदी या 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 25.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.