गोल्ड चेन, डिजाइनर शूज... बेटे के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पहुंचे मेहमानों को मुकेश और नीता अंबानी ने क्या तोहफे दिए!
Updated on
22-03-2024 01:18 PM
नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में देश-दुनिया से मेहमान पहुंचे थे। देश के सबसे दौलतमंद व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने उनकी खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके बेटे और होने वाली बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे गेस्ट्स को पति-पत्नी ने बेशकीमती तोहफे दिए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इन उपहारों में सोने की चेन, लुई वुइटन बैग, डिजाइनर शूज और नाइटवियर जैसे लग्जरी आइट शामिल थे।
मेहमानों को मिले क्या-क्या तोहफे?
गुजरात के जामनगर में हाल में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन हुआ था। इस तीन दिवसीय भव्य समारोह में मनोरंजन, राजनीति, खेल और कारोबार जगत की मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था। अंबानी परिवार अपने मेहमानों के प्रति अपनी उदारता के लिए जाना जाता है। इस बार भी कुछ अलग नहीं था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मेहमानों को शानदार तोहफे दिए। उन्हें एलवी बैग, सोने की चेन, डिजाइनर जूते और यहां तक कि नाइटवियर जैसे आइटम गिफ्ट किए गए।
वनतारा को भी किया सपोर्ट
अंबानी परिवार ने वनतारा एनिमल रीहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना का भी सम्मान किया। मेहमानों को बॉम्बे आर्टिसन कंपनी की ओर से तैयार किए गए कस्टम-डिजाइन हैंडबैग दिए गए। ये बैग क्रुएल्टी-फ्री लेदर से बने थे। इन्हें सोने के बकल और चेन से सजाया गया था। इन बैगों में शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी और हिरण जैसे जानवरों के रूपांकनों को हाथ से दर्शाया गया था। इसके अलावा उपहारों में महाबलेश्वर की सनराइज कैंडल्स के दृष्टिबाधित कलाकारों की ओर से तैयार की गई अनूठी मोमबत्तियां भी शामिल थीं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…