Select Date:

सोना और FCA में खूब बढ़ोतरी, तभी तो विदेशी मुद्रा भंडार में का हुआ इजाफा

Updated on 11-07-2026 12:48 PM
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर बढ़ोतरी की खबर है। दरअसल, पिछले सप्ताह दुनिया भर के बाजार में सोने के दाम बढ़े हैं। साथ ही भारत में विदेशी निवेशकों का प्रवाह भी बढ़ा। इसका असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) पर भी दिखा है। इस सप्ताह सोने की वैल्यू में $2.6 billion अरब डॉलर से ज्यादा की वृद्धि हुई। साथ ही $4.5 billion से ज्यादा का एफसीए भंडार बढ़ा है।

कितना बढ़ा Forex भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 3 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $7.260 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $5.654 billion की कमी हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $674.193 billion का हो गया है। इससे पहले 27 फरवरी 2026 को अपना भंडार $728.494 billion के ऑल टाइम हाई पर था।

FCA भंडार में भारी बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 3 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में $4.510 billion की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें मामूली 150 मिलियन डॉलर की कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $545.578 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी

आलोच्य सप्ताह के दौरान सोने के दाम बढ़े हैं। इससे रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $2.669 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले सोने के दाम घटने से इसमें $5.394 billion की कमी हुई थी। अब अपने सोने के भंडार की वैल्यू बढ़ कर $105.205 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 के अंत में आरबीआई के पास सोने का भंडार 880.52 टन का था। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 16.7% बैठता है। इसके मूल्य में कमी होती है यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार को प्रभावित करता है।

एसडीआर में मामूली बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) मामूली 65 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 89 मिलियन डॉलर की गिरावट हुई थी। इस समय अपना कुल एसडीआर $18.623 Billion का है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 15 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसमें एक सप्ताह पहले भी 21 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई थी। इस समय अपना आईएमएफ रिजर्व $4.787 billion का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.