45 साल में सबसे बेहतर रिटर्न की ओर गोल्ड, नए रेकॉर्ड पर पहुंची कीमत
Updated on
24-09-2024 05:32 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सोमवार को 2,660 डॉलर प्रति ओंस के रेकॉर्ड पर पहुंच गया था। इस साल सोने की कीमत में अब तक 28 फीसदी तेजी आ चुकी है और यह 45 साल में सबसे बेहतर सालाना रिटर्न की तरफ बढ़ रहा है। अगर सोना 31 दिसंबर तक इसी स्तर पर रहता है तो यह 2010 के बाद इसका सबसे बेहतर रिटर्न होगा। अगर सोने की कीमत इसी रफ्तार से बढ़ती है तो यह 1979 के बाद सोने का सबसे बेहतर सालाना रिटर्न होगा। 45 साल पहले सोने ने एक साल में 126% रिटर्न दिया है। आखिर क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत और कहां तक जाएगा रेट...
एमसीएक्स पर सोना तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 74,295 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 74,353 रुपये पर खुला। सुबह के सत्र में यह 74,637 रुपये के उच्चतम और 74,350 रुपये के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा। दोपहर 12 बजे यह 152 रुपये की तेजी के साथ 74,447 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी भी 107 रुपये की तेजी के साथ 89,338 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। सोमवार राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 600 रुपये चढ़कर 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
कहां तक जाएगी कीमत
यूएस फेड के ब्याज दरों में 50 बीपीएस की कटौती के बाद से सोने की कीमत में 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आ चुकी है जबकि चांदी की कीमत में 1,700 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। दुनियाभर में जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी आ रही है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। साल के अंत तक इसका रेट 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…