हर दिन तेजी के नए रेकॉर्ड बना रहा सोना, गोल्ड खरीदना फायदेमंद है या बेचना
Updated on
05-04-2024 01:41 PM
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price Today) में हर दिन तेजी देखने को मिल रही है। सोना तेजी के रोजाना नए रेकॉर्ड बना रहा है। सोने के भाव 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा हो चुके हैं। देश में लोग सोने में निवेश करना काफी पसंद करते हैं। भारत में सोने को सिर्फ निवेश के लिए ही नहीं खरीदा जाता है। इसके पीछे सामाजिक और सांस्कृतिक वजहें भी हैं। पिछले कुछ वर्षों में सोने में निवेश का चलन काफी बढ़ा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता की चिंताओं के बीच निवेशक कई बार सोने में निवेश करने को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। हाल ही के दिनों में सोने की कीमतों में काफी उछाल देखा गया है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो इस समय गोल्ड बेच रहे हैं। वहीं ऐसे लोग भी हैं जो भविष्य में सोने की कीमतों में और उछाल की उम्मीदों के बीच इसमें निवेश भी कर रहे हैं।
क्यों बढ़ रहे गोल्ड के भाव
लंदन बुलियन मार्केट से दुनियाभर में गोल्ड के दाम तय होते हैं। सोने के लेनदेन का यह दुनिया में प्रीमियर प्लेटफार्म है। लंदन के इस बुलियन मार्केट से दुनिया में सोने का खनन करने वाले बड़े कारोबारी और उद्योगपति जुड़े हुए हैं। इस बाजार में अब सोने के भाव ऊपर जा रहे हैं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दिख रहा है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट आ रही है। इसका असर भी सोने के भाव पर पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थितियों और आयात शुल्क आदि ने भी गोल्ड की कीमतों को प्रभावित किया है।अमेरिकी अर्थव्यवस्था में संकट भी बाजार में सोने के बढ़ने की वजह माना जा रहा है। भारत में लोग खूब सोना खरीद रहे हैं। लोग सोने में निवेश को सुरक्षित मानते हैं। इसके चलते बाजार में सोने की डिमांड बढ़ रही है। इसका असर भी सोने की कीमतों पर देखा जा रहा है।
क्या अभी भी है निवेश का मौका
सोने की कीमतों में अगर बीते 20 वर्षों को देखें तो इसके दाम लगातार बढ़ते रहे हैं। सोने की मांग भी बाजार में बढ़ी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर महंगाई बढ़ी तो सोने के दाम और बढ़ेंगे। अमेरिका के चुनाव के नतीजों का भी इसपर असर हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने की कीमतों में और उछाल आ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि साल 2025 तक सोने की कीमतें बढ़मी रहेंगी। लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…