Select Date:

45 साल का रेकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रहा सोना, इस साल आ चुकी है 34% तेजी

Updated on 01-11-2024 12:37 PM
नई दिल्ली: सोने की उड़ान लगातार जारी है। इस साल सोने की कीमत में अब तक 34 फीसदी तेजी आई है। यह 1995 के बाद सोने की कीमत में आई सबसे ज्यादा तेजी है। इस साल अब तक सोना 41 बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंच चुका है। इससे पहले 2011 में सोना 34 बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था। इतिहास में पहली बार सोने की कीमत 2,800 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची है। अगर महंगाई को एडजस्ट किया जाए तो सोना 1970 के दशक के बाद उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सोना 1979 के बाद सबसे बेहतर सालाना प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। 45 साल पहले सोना 120 फीसदी उछला था।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों को लेकर बढ़ रही अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में संकट के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद के महीने सोने की निकट अवधि की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होंगे। भारत की बात करें तो ऐतिहासिक रूप से त्यौहारी सीजन के दौरान सोने की मांग में उछाल आता है। इस साल दिवाली के साथ अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव और फेडरल रिजर्व की इस साल आखिरी नीति बैठक भी हो रही है।

कहां तक जाएगी कीमत

जानकारों का कहना है कि मध्यम अवधि में सोने की कीमत 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और लंबी अवधि में 86,000 रुपये तक पहुंच सकती हैं। कॉमेक्स पर सोने के मध्यम अवधि में 2,830 डॉलर और लंबी अवधि में 3,000 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। सोना हाल के वर्षों में लगातार सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट्स में से एक रहा है। इस साल सोने की कीमतें कॉमेक्स और घरेलू बाजारों दोनों पर रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना गुरुवार को 13 रुपये की मामूली तेजी के साथ 78443.00 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 79681.00 रुपये तक ऊपर गया। दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,000 रुपये के जबर्दस्त उछाल देखने को मिली और यह पहली बार 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये बढ़कर 82,400 रुपये पर पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.