एक दिन में 900 रुपये उछला सोना, जानिए कहां तक जा सकती है कीमत
Updated on
09-03-2024 01:46 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमत में शुक्रवार को लगातार सातवें दिन तेजी रही। भारत में भी सोना शुक्रवार को 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया। एक दिन में इसमें 900 रुपये की तेजी आई। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने, फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद बढ़ाने से सोने की कीमत में तेजी आ रही है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी स्पॉट की कीमत कारोबार के दौरान 2,200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 66,019 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते के मुकाबले इसकी कीमत में 2,419 रुपये की तेजी आई है। इसी तरह स्पॉट गोल्ड प्राइस 2,179 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जो पिछले हफ्ते के मुकाबले 4.65 फीसदी अधिक है। पिछले शुक्रवार को गोल्ड 2,082 रुपये प्रति औंस पर बंद हुआ था।
जानकारों का कहना है कि फेड रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल की यूएस सीनेट में पेशी के बाद ब्याज दरों में कटौती की अटकलें तेज हो गई हैं। साथ ही दुनिया के आर्थिक हालात और लगातार जारी भूराजनीतिक तनाव के कारण भी सोने की चमक बढ़ी है। इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन के डायरेक्टर हरेश आचार्य ने कहा कि कई जियोपॉलिटिकल फैक्टर्स की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई है। मिडिल ईस्ट में संघर्ष बढ़ने की अटकलों से भी इसमें तेजी आई है। कीमत में तेजी के बावजूद फरवरी में सोने का आयात 13.9 मीट्रिक टन रहा जो इसका छह महीने का उच्चतम स्तर है। दिल्ली में सोने की कीमत शुक्रवार को 500 रुपये बढ़कर 65,650 रुपये पहुंच गई।
कहां तक जाएगी कीमत
जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में ठहराव आ सकता है क्योंकि निवेशक इनमें मुनाफावसूली कर सकते हैं। अमेरिका में फरवरी के रोजगार के आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर रहे हैं। इससे फेड रिजर्व ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है। इससे सोने की कीमत में आ रही तेजी ठहर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसने 2200 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छुआ है। अब इसमें कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है। हालांकि सोने का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है और इस साल इसकी कीमत 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…