बजट के बाद सस्ता हो सकता है सोना, जानिए सरकार क्या कर रही है प्लानिंग
Updated on
27-06-2024 01:56 PM
मुंबई: बजट में गोल्ड-सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी में 5 पर्सेंट तक की कटौती देखने को मिल सकती है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और फाइनेंस मिनिस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार सरकार इंपोर्ट ड्यूटी को 15 पर्सेंट से नीचे लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिससे ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद गोल्ड की बढ़ रही तस्करी पर नकेल लग सके। अगर गोल्ड-सिल्वर पर मौजूदा 15 पर्सेंट ड्यूटी को 5 पर्सेंट कम कर 10 पर्सेंट तक लाया जाता है, तो गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में कमी आएगी।
सूत्रों के अनुसार इस बात पर भी चर्चा है कि पुराने गोल्ड को बेचते वक्त कस्टमर को जीएसटी में कुछ इंसेंटिव मिले, जिससे इंपोर्ट में कमी आए और सरकार के घाटे पर दबाव कम हो। इंडस्ट्री के अनुसार इस कदम से गोल्ड में करीब 3000 रुपये और सिल्वर में 3800 रुपये तक की कमी दिखाई आ सकती है। इंडिया बुलियन एंड जूलर्स असोसिएशन (IBJA) के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार ड्यूटी कम होने से गोल्ड और सिल्वर सस्ते होंगे।
रुक सकती है स्मगलिंग
ऑल इंडिया जूलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के महासचिव नितिन केडिया ने कहा कि इस कदम से तस्करी पर लगाम लगेगी। अगर सरकार जीएसटी को ही 18 पर्सेंट कर दे और कस्टम ड्यूटी जीरो तो स्मगलिंग पूरी तरह रुक सकती है। अगर पुराने गोल्ड को देते वक्त 3 पर्सेंट जीएसटी हटा दिया जाए तो यह इंसेटिव बहुत बड़ा होगा, जो गोल्ड इंपोर्ट को भी कम कर देगा। हालांकि HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता का मानना है कि ड्यूटी कम करने से दाम ज्यादा कम नहीं होंगे।
बढ़ गई है तस्करी
सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के चलते सोने की तस्करी के मामलों में तेजी देखने को मिली है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,658 किलोग्राम सोना जब्त किया था। यह एक साल पहले की तुलना में करीब 35 फीसदी ज्यादा है। ऐसे में तस्करी के मामलों में आई तेजी को रोकना सरकार के लिए भी बेहद जरूरी है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…