Select Date:

सरपट दौड़ रही सोने की कीमत, 73 हजार रुपये का आंकड़ा हुआ पार, जानें आगे सस्ता होगा या महंगा

Updated on 15-09-2024 02:28 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत पिछले कुछ दिनों से सरपट दौड़ रही है। इसके भाव आसमान पर चढ़ने लगे हैं। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर गया है। यह अपने उच्चतम शिखर से करीब एक हजार रुपये दूर है। सोना अब 73510 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। पिछले हफ्ते से सोने की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। जानकारों के मुताबिक अभी त्योहारी सीजन और फिर शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने की कीमत में और तेजी देखी जा सकती है।

जुलाई में पेश हुए बजट में सोने से कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई थी। उस समय सोने की कीमत करीब 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी। कस्टम ड्यूटी कम करने के बाद सोने की कीमत में तेजी से गिरावट आई थी। उसी दिन सोने की कीमत करीब 5 हजार रुपये तक गिर गई थी। काफी समय तक यह कीमत लगभग स्थिर बनी रही। पिछले महीने सोने की कीमत ने 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद इसकी कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।

एक महीने में इतनी बढ़ गई कीमत


सोने की कीमत पिछले एक महीने में काफी बढ़ गई है। इस एक महीने में इसमें 4.56 फीसदी का उछाल आया है। 16 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमत 70303 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक महीने बाद यानी 15 सितंबर को इसकी कीमत 73510 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। ऐसे में इसमें एक महीने में 3207 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

क्यों बढ़े सोने के दाम?


  • अमेरिकी डॉलर कमजोर हो गया है। साथ ही अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्याज दर में कटौती कर सकता है। इसी को देखते हुए भी सोने की कीमत बढ़ गई है।
  • यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। वहीं मिडिल-ईस्ट में भी तनाव भरा माहौल है। ऐसे में गोल्ड में तेजी का ट्रेंड देखने को मिला है।
  • सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में दुनिया के कई केंद्रीय बैंक इसका भंडार बढ़ा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी काफी भंडार बढ़ाया है। इस खरीदारी के कारण भी सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है।

आगे क्या रहेगी सोने की स्थिति?


जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके ये प्रमुख कारण हैं:
  • अमेरिका का केंद्रीय बैंक आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है।
  • देश में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। जानकारों के मुताबिक इस बार धनतेरस पर सोने की रेकॉर्ड खरीदी हो सकती है। ऐसे में सोने की कीमत में तेजी आएगी।
  • शादियों का भी सीजन शुरू होने वाला है। चूंकि अभी सोने की कीमत उच्चतम से नीचे हैं। ऐसे में सोने की मांग बढ़ सकती है। जब मांग बढ़ेगी तो इसकी कीमत में तेजी आएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.