Select Date:

दिवाली से पहले शिखर पर सोना, चीन बन रहा विलेन, गोल्डमैन सैश ने बढ़ाई चिंता, जानिए नया रेट

Updated on 07-10-2025 01:31 PM
नई दिल्लीदिवाली और धनतेरस से पहले सोने की कीमत में काफी तेजी दिख रही है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें ₹1.20 लाख के पार पहुंच गई। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सुबह 10 बजे 568 रुपये की तेजी के साथ ₹1,20,817 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यह 1,20,249 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,20,350 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,20,879 रुपये तक ऊपर और 1,20,350 रुपये तक नीचे गया।

यह उछाल गोल्डमैन सैश द्वारा दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर $4,900 प्रति औंस करने और चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार 11वें महीने सोने के भंडार में बढ़ोतरी करने के कारण आया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर के अंत तक चीन की सोने की होल्डिंग कुल 74.06 मिलियन फाइन ट्रॉय औंस थी, जो अगस्त में 74.02 मिलियन थी। चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 11वें महीने सोने की खरीद की है।

कहां तक जाएगी कीमत?

इस बीच गोल्डमैन सैश ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान $4,300 प्रति औंस से बढ़ाकर $4,900 प्रति औंस कर दिया है। इसके पीछे पश्चिमी देशों के ईटीएफ में मजबूत निवेश और केंद्रीय बैंकों द्वारा संभावित खरीद को कारण बताया गया है। गोल्डमैन सैश ने कहा कि हमें अपने सोने की कीमत के अनुमान में और बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि निजी क्षेत्र का अपेक्षाकृत छोटे सोने के बाजार में विविधीकरण ETF होल्डिंग्स को हमारे अनुमान से ऊपर ले जा सकता है
सोमवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों सकारात्मक नोट पर बंद हुए थे। सोने का दिसंबर वायदा अनुबंध .81 फीसदी तेजी के साथ ₹1,20,249 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा अनुबंध ₹1,47,519 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ, जिसमें 1.22% की बढ़त देखी गई। चांदी की कीमतों में आज भी थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। दिसंबर वायदा ₹1,47,610 प्रति किलोग्राम पर चल रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.