सातवें आसमान पर पहुंचे सोने के भाव! जान लीजिए घर पर कितना गोल्ड रख सकते हैं आप, देना पड़ सकता है ज्यादा टैक्स
Updated on
22-04-2024 02:32 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमतें आसमान पर हैं। पिछले कई दिनों से गोल्ड के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि आज सोने के दाम गिरे हैं। लेकिन अभी भी गोल्ड की कीमतें 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी हुई हैं। देश में काफी लोग गोल्ड में निवेश करना पसंद करते हैं। सोने की देश में खूब बिक्री होती है। सोना सस्ता होने पर और त्योहारों के दौरान इसकी जमकर खरीदारी होती है। लोगों को गोल्ड में शानदार रिटर्न भी मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं। सरकार ने गोल्ड को लेकर लिमिट तय की हुई है। घर में सोना रखने को लेकर टैक्स के भी अलग-अलग नियम हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी है। कई लोगों को नहीं पता है कि अगर वो एक लिमिट से ज्यादा सोना घर में रखते हैं तो उन्हें उसका हिसाब देना होता है।कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए हमें सोने रखने की सही मात्रा जानना जरूरी है। आईए आपको बताते हैं कि घर पर सोना रखने की लिमिट क्या है।
घर पर कितना रख सकते हैं गोल्ड
सीबीडीटी के सर्कुलर के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला अपने पास 500 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है। वहीं गैर शादीशुदा महिला अपने पास 250 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है। इसी के साथ एक पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक गोल्ड रख सकता है। अगर सोना खरीदने के 3 साल के भीतर इसे बेच दिया जाता है तो सरकार इस पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाती है। वहीं, 3 साल के बाद सोना बेचने पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होता है।
देना होगा प्रूफ
आयकर नियमों के मुताबिक, अगर कोई गोल्ड कहां से आया है, इसका वैलिड सोर्स व प्रूफ देता है तो वह घर में जितनी मर्जी उतना सोना रख सकता है। लेकिन अगर कोई बिना इनकम सोर्स बताए घर में सोना रखना चाहता है तो इसकी एक लिमिट तय है। नियमों के तहत तय सीमा में सोना घर में रखने पर आयकर विभाग सोने के आभूषण जब्त नहीं करेगा। वहीं लिमिट से ज्यादा सोना रखने पर अगर आप उसका वैलिड प्रूफ नहीं दे पाए तो विभाग उसे जब्त कर सकता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…