सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी भी हुई महंगी, खरीदारी से पहले देखें क्या हैं लेटेस्ट रेट
Updated on
01-06-2024 01:07 PM
सोने की कीमतों में आज जहां तेजी देखी गई है। वहीं चांदी के भाव बढ़े हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज चांदी की कीमतों में सुबह से उछाल देखा गया है। चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। चांदी ने तेजी के मामले में सोने को पीछे छोड़ दिया है।
क्या हैं गोल्ड के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना तेजी के साथ 72,295 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से तेजी देखी जा रही है। सोना आज सुबह तेजी के साथ खुला था। वहीं 5 जून 2024 की डिलीवरी वाला सोना उछलकर 72,115 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार पहुंच गया है।
क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी आज 94,005 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड पहुंच गई है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी लुढ़कर 95,837 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं 5 दिसंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 97,722 रुपये पर पहुंच गई है।
सोने के वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.35 फीसदी या 8.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,374.80 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,353.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं।
चांदी की वैश्विक कीमत
चांदी के वैश्विक भाव में आज तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.27 फीसदी या 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 31.62 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 31.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
बीते दिनों गिरे थे भाव
सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह की शुरुआत में तेजी देखने को मिली थी। हालांकि पिछले सप्ताह सोने-चांदी में गिरावट आई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को तेजी आई थी। सोने के भाव बढ़कर अब 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गए हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…