सोना चमचमाया, चांदी ने लगाई 1,300 रुपये की छलांग, अब कितने हो गए रेट?
Updated on
08-01-2025 02:00 PM
नई दिल्ली: दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में 700 रुपये की तेजी देखी गई। सोना 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बढ़ोतरी का कारण आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की खरीददारी और रुपये का कमजोर होना बताया जा रहा है। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को सोना 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत में भी 1,300 रुपये की बढ़ोतरी हुई। चांदी 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। रुपये के गिरते मूल्य ने कीमती धातुओं को महंगा कर दिया है। जैसे रुपया गिरता है, वैसे डॉलर के मुकाबले सोना महंगा हो जाता है। इससे भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आती है। बढ़ती मांग ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।
राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये मजबूत होकर 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत भी 1,300 रुपये के उछाल के साथ 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपये बढ़कर 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
कीमती धातुओं में तेजी की वजह
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और घरेलू मांग बढ़ने से सराफा कीमतों में तेजी आई। मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी फंडों की निकासी ने रुपये पर दबाव जारी रखा।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘मिले-जुले संकेतों के बीच सोना 2,635 डॉलर के स्तर पर मंडरा रहा है। अमेरिकी के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के बारे में अनिश्चितता कुछ निवेश आकर्षित करती है और कीमती धातुओं को समर्थन प्रदान करती है।’
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…