चीन की जीडीपी के बराबर पहुंचा गोल्ड का मार्केट कैप, 5 साल में डबल हो गई है वैल्यू
Updated on
22-10-2024 04:56 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत रोज-रोज नए रेकॉर्ड बना रही है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत पहली 2,750 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इसके साथ ही गोल्ड का मार्केट कैप 18.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया जो चीन की इकॉनमी के बराबर है। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। पिछले पांच साल में सोने का मार्केट कैप दोगुना हो चुका है। इस साल सोने की कीमत में 33% तेजी आई है। अमेरिका का मार्केट कैप 57 ट्रिलियन डॉलर है जबकि बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.4 ट्रिलियन डॉलर है।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिका राष्ट्रपति चुनावों में चल रही कड़ी टक्कर के बीच सोने में तेजी आई है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों में अब कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन डॉनल्ड ट्रंप और कमला हैरिस में जबर्दस्त टक्कर दिख रही है। कोई भी क्लियर विनर नजर नहीं आ रहा है। यही अनिश्चितता सोने के लिए खुराक का काम कर रही है। दुनिया में जब भी कोई आफत आती है या अनिश्चितता की स्थिति पैदा होती है तो सोना चमक उठता है। इसकी वजह यह है कि इसे निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है। इस बार भी निवेशक सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं।
भारत में सोने का भाव
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 750 रुपये की तेजी के साथ 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 5,000 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के ब्याज दर में कटौती से सोने में तेजी आई। चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही और यह 5,000 रुपये के उछाल के साथ 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…