Select Date:

फैंटेसी कॉमेडी होगी Golmaal 5, शरमन जोशी की वापसी के साथ विलेन के रोल में होगी महिला

Updated on 30-12-2025 02:03 PM
रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड फिल्म 'गोलमाल' की पांचवी किस्त पर्दे पर आने वाली है, जिसकी तैयारी की जा रही है। पहले की चार किश्तों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और इस बार भी मेकर्स उन्हें कुछ मजेदार और अलग परोसने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। 'गोलमाल 5' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां बताया जा रहा है कि इस बार मूवी में एक महिला विलेन होगी। और कहानी 'फैंटेसी कॉमेडी' होगी।

अब 'गोलमाल 5' पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीरीज की कहानी शरारती और बेपरवाह दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अक्सर बेतुकी और अराजक परिस्थितियों में फंस जाते हैं। इनमें गोपाल (अजय देवगन), माधव (अरशद वारसी), लक्ष्मण (श्रेयस तलपड़े) और लकी (तुषार कपूर) लोगों को हंसाने में कभी नहीं चूंकते और न ही निराश करते हैं।

'गोलमाल 5' में शरमन जोशी की वापसी

एक अंदरूनी सूत्र ने न्यूज एजेंसी 'पीटीआई भाषा' को बताया, 'पांचवां भाग एक फैंटेसी कॉमेडी होगा। हमने सभी मेन मेल एक्टर्स का नाम तय कर लिया है। अजय, अरशद, तुषार, श्रेयस, कुणाल समेत सभी मुख्य कलाकार वापसी कर रहे हैं और इस बार शरमन जोशी भी उनके साथ रहेंगे। इसके अलावा जॉनी लीवर, अश्विनी कालेस्कर, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा और बाकी सभी आर्टिस्ट्स भी देखने को मिलेंगे।'

'गोलमाल 5' में एक्ट्रेस होगी विलेन

सूत्र ने बताया, 'हम अब भी अजय देवगन के अपोजिट लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। दो अन्य महत्वपूर्ण किरदारों का नाम तय करना अभी बाकी है, जिनमें से एक खलनायक है और दूसरा एक मजाकिया गैंगस्टर जैसा किरदार है। कहानी इस तरह लिखी गई है कि नकारात्मक किरदार एक महिला निभाएगी।'

'गोलमाल' की चारों किश्तों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्मों की इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' टाइटल से हुई थी। इसके दो साल बाद इसका सीक्वल 'गोलमाल रिटर्न्स' बनाया गया, जिसके बाद 2010 में 'गोलमाल 3' और 2017 में 'गोलमाल अगेन' आई। 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹41.49 करोड़ रुपये, 'गोलमाल रिटर्न्स' ने ₹70.89 करोड़ रुपये, 'गोलमाल 3' ने ₹149.12 करोड़ रुपये और 'गोलमाल अगेन' ने ₹264.89 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस पर कारोबार किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.