गुड लक टीम इंडिया! 10 साल हुए, इस बार तो झटक ही लाओ ICC की ट्रॉफी
Updated on
07-06-2023 08:24 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के द ओवल ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया जहां ICC टूर्नामेंट में अपने दस साल के खिताबी सूखे को खत्म करने उतरेगी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ICC टूर्नामेंट के फाइनल में अपने दबदबे को और मजबूत करना चाहेगी। भारत ने अपना पिछला ICC खिताब 2013 में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रोफी के रूप में जीता था।
इसके बाद से भारत को तीन बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा जबकि टीम चार बार सेमीफाइनल में हारी। भारतीय टीम ने 2021 में WTC का पिछला फाइनल भी खेला था लेकिन तब उसे न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
खास है WTC फाइनल
पहली बार ओवल में जून के महीने में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यहां जुलाई से ही टेस्ट खेला जाता रहा है।
पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कोई टेस्ट मैच खेलेंगी।
रोहित शर्मा 5वें भारतीय कप्तान हैं जो ICC टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे।
इससे पहले कपिल देव, सौरव गांगुली, धोनी, कोहली ICC टूर्नामेंट फाइनल में कप्तानी कर चुके हैं।
मैदानी अंपायरों के पास फैसला रेफर करने से पहले ‘सॉफ्ट सिग्नल’ देने का अधिकार नहीं रहेगा।
फाइनल ड्रॉ या टाई होने पर अब दोनों टीमों खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। हालांकि, अगर मैच किन्हीं वजहों से ड्रॉ या टाई पर छूटा तो दोनों टीमों के बीच ट्रोफी शेयर होगी। मतलब दोनों टीमें संयुक्त विजेता घोषित होंगी।
रिजर्व डे कब इस्तेमाल होगा इस महत्वपूर्ण मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। मगर इसका इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं होगा कि पांच दिनों मे मैच का नतीजा नहीं निकल सका। अगर बारिश की वजह से खेल का ज्यादा नुकसान होता है तभी फाइनल के रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा।
कितनी है इनामी राशि विजेता टीम को एक मेस (गदा की तरह की ट्रोफी) के अलावा 16 लाख डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। रनर्स-अप टीम को इसका आधा यानी आठ लाख डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। मैच का नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में विजेता और उपविजेता को मिलने वाली राशि जोड़कर दोनों टीमों को आधा-आधा पैसा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…